US Shooting: हैलोवीन वीकेंड पर अमेरिका में गोलीबारी, 6 की मौत, दर्जनों घायल

  • 3:07
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर गोलीबारी से हडकंप मच गया. हैलोवीन वीकेंड पर अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं अलग-अलग शहरों से सामने आईं. आधा दर्जन शहरों में नाइट लाइफ इलाकों में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, दर्जनों लोग जख्मी भी हुए हैं. इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. अलबामा के बर्मिंघम में फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी हुई, तो वहीं डलास में सबसे ज्यादा हिंसा हुई. पुलिस के मुताबिक, शहर के दीप एम इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग जख्मी हुए है.

संबंधित वीडियो