देश की पहली बुलेट ट्रेन स्वदेशी होगी जो मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी. इस बुलेट ट्रेन की बी28 नाम दिया गया है, जिसके कोच में 557 यात्री सवार हो सकेंगे. जबकि इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किमी प्रति घंटा होगी. दरअसल, भारत में 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन चलाई जानी थी, लेकिन उसकी डिलिवरी 2030 के पहले संभव नहीं है. लिहाजा भारत खुद मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन तैयार कर रहा है.