किसानों को सिंघु बॉर्डर पर रोका, सड़क पर ही बैठे अन्नदाता

  • 3:43
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2020
सिंघु बॉर्डर पर कल काफी हंगामा हुआ था. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए करीब 150 आंसू गैस के गोले छोड़े थे. अभी माहौल फिलहाल शांत है. दिल्ली की ओर से बॉर्डर सील है. हरियाणा की ओर सभी किसान बैठे हैं. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, वो वहीं पर रहेंगे. किसानों का आरोप है कि नए कानून में MSP का जिक्र नहीं है. उनकी मांग है कि सरकार कानून में यह बात दर्ज करे कि जो भी खरीदार MSP से नीचे खरीदेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित वीडियो