पंजाब के किसान कृषि कानून का विरोध केंद्र सरकार के समक्ष दर्ज कराने के लिए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. पुलिस प्रशासन किसानों को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहा है. प्रशासन की कोशिश यही है कि किसी भी तरह से किसान दिल्ली न पहुंचें. अंबाला, पटियाला और कुरुक्षेत्र में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. शंभु बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे.