दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NDTV और डेटॉल की मुहिम 'बनेगा स्वस्थ इंडिया मुहिम' के दौरान स्वच्छता के विषय में बोलते हुए कहा कि ये सिर्फ शब्द नहीं बल्कि जिंदगी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वे और उनकी सरकार दिल्ली में डेंगू के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और बीचे सालों की अपेक्षा डेंगू के मामले बेहद कम हुए हैं. केजरीवाल ने कहा कि किसी भी जन आंदोलन को जनता के बिना सफल नहीं बनाया जा सकता और दिल्ली की जनता ने उनका साथ दिया है तभी दिल्ली में इस साल डेंगू के सिर्फ 286 मामले सामने आए हैं. उन्होंने अक्टूबर में पराली जलने के समय आसपास के राज्यों और केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की है.