Bengaluru से Delhi आ रही Air India Flight के इंजन में लगी आग! लैंडिंग से ठीक पहले मचा हड़कंप

Air India Flight Fire News: बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान (Flight AI 822) में लैंडिंग से ठीक पहले अचानक आग लगने की बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक था, तभी उसके एक इंजन में आग लगने का अलर्ट कॉकपिट क्रू को मिला। पायलट और क्रू मेंबर्स ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन किया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली रनवे पर लैंड कराया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

संबंधित वीडियो