'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना और वायुसेना के पराक्रम में देश की नारी शक्ति का स्वर्णिम योगदान रहा. एनडीटीवी का एक डिफेंस पॉडकास्ट पाकिस्तान में जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें रिटायर्ड एयर मार्शल नागेश कपूर ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि किस तरह भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलट्स (अवनी चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कंठ) ने इस ऐतिहासिक अभियान में बिना किसी भेदभाव के पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मुरीदके में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले स्ट्राइक पैकेज में भारतीय वायुसेना की जांबाज महिला फाइटर पायलट शामिल थीं. उन्होंने अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के कॉकपिट में बैठकर 'रैपेज' और 'ब्रह्मोस' जैसी घातक व सटीक मिसाइलों से आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया.