जयपुर में एयरर इंडिया की फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई है. फ्लाइट में धमकी भरी कॉल मिलने की जानकारी सामने आई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर जांच की गई. ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी. विमान में सवार यात्री और क्रू मेंबर्स इस वक्त सुरक्षित हैं. सूत्र बता रहे हैं एअर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लेकर करीब 9:45 बजे एक इमरजेंसी कॉल आया था, जिसके बाद विमान को आनन-फानन में जयपुर में लैंड करवाया गया है. अब सारे पैसेंजर्स को डिबोर्ड करा दिया गया है.