इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का पर ड्रोन अटैक! हूती विद्रोहियों पर आरोप

  • 4:48
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल मक्का आज खतरे में है. मक्का पर ड्रोन अटैक की कोशिश हुई है, आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगा है. सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है, लेकिन हमले के बाद मक्का समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पहली बार मक्का के आसपास हवाई हमले का सायरन बजा है, जिससे पूरी दुनिया हैरान है.मक्का वो शहर है जहां पवित्र काबा स्थित है, जहां की तरफ रुख करके दुनिया भर के मुसलमान नमाज पढ़ते हैं, इसे पैगंबर मोहम्मद का जन्मस्थान माना जाता है और हज जैसे 5 स्तंभों में से एक यहीं पूरा होता है. 2025 में करीब 2 करोड़ विदेशी मुसलमान हज और उमरा के लिए मक्का गए थे और पर्यटन के लिहाज से ये दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शहर रहा. इसीलिए इस हमले से 200 करोड़ मुसलमानों में चिंता है. डिफेंस एक्सपर्ट अनिल गोड़से के मुताबिक, सऊदी अरब का पाकिस्तान और तुर्की के साथ किया गया मक्का पैक्ट अब उसी के गले पड़ गया है. सऊदी लंबे समय तक अमेरिका की छत्रछाया में रहा, अब बिना अमेरिका से पूछे पैक्ट कर लिए, अमेरिका चुप है और मदद नहीं कर रहा. पाकिस्तान फौज देने को तैयार नहीं है, इसलिए सऊदी अलग-थलग पड़ गया है और आने वाले दिनों में और अटैक हो सकते हैं. हालांकि हूती समाचार एजेंसी सबा ने मक्का या पवित्र स्थलों को निशाना बनाने से इनकार किया है.

संबंधित वीडियो