विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2016

उत्तराखंड में भारी बारिश, बद्रीनाथ तीर्थयात्रा बाधित

उत्तराखंड में भारी बारिश, बद्रीनाथ तीर्थयात्रा बाधित
बद्रीनाथ मंदिर (फाइल फोटो)
देहरादून: उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि भूस्खलन के कारण पहाड़ से चट्टानों के गिरने के चलते बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग बंद हो गया और तीर्थयात्रा बाधित हुई।

मौसम विभाग ने विशेषकर आपदा की आशंका वाले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों सहित राज्य के पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आने, बादल फटने और भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर लोगों को चौकस रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया, ‘‘हमें अगले 48 घंटे काफी सावधान रहने की जरूरत है जिसमें पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ घंटों के भीतर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ घंटों तक होने वाली बहुत भारी बारिश के कारण बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटना हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए।’’ उन्होंने चारधाम यात्रियों को मौसम की चेतावनी का अनुसरण करने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी।

देहरादून मौसम कार्यालय के निदेशक ने बताया कि 18 जुलाई से मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। ऋषिकेश से मिली एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण गंगा में जलस्तर बढ़ गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देहरादून, तीर्थयात्रा, उत्तराखंड, बद्रीनाथ यात्रा, तीर्थयात्रा बाधित, Dehradun, Pilgrimages, Badrinath, Uttrakhand, Disrupts Badrinath Pilgrimage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com