विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

उत्तराखंड: सरकारी बस पर गिरी हाईटेंशन तार, 2 लोगों की मौत

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला को राहगीरों ने खींचकर निकाला. महिला को अस्पताल ले जाया गया.

उत्तराखंड: सरकारी बस पर गिरी हाईटेंशन तार, 2 लोगों की मौत
तस्वीर: प्रतीकात्मक
देहरादून: उत्तराखंड में गढ़वाल-कुमाऊं सीमा पर मार्चुला पर्यटन स्थल पर एक सरकारी बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से एक वरिष्ठ नागरिक सहित दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक महिला घायल भी हो गई. जैसे ही हाईटेंशन तार टूटकर बस पर गिरा बस ने आग पकड़ ली. इसके बाद तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. बस में सवार 19 यात्रियों में से तीन यात्री तुरंत बचकर नहीं निकल सके.

ये भी पढ़ें: पंचकूला में मारे गए लोगों में उत्तराखंड और राजस्थान के निवासी भी शामिल

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला को राहगीरों ने खींचकर निकाला. महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

VIDEO:भूस्खलन के चलते खाई में जा गिरी बस, सभी यात्री सुरक्षित

साल्ट ब्लॉक के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि घायल का रामनगर में इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान जामली देवी (75) और सोहन चंद्रा (45) के रूप में हुई है. घायल महिला की पहचान प्रीती (21) के रूप में हुई है. साल्ट व धूमकोट से राहत दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com