नाबालिग से रेप के आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज. तस्वीर: प्रतीकात्मक
उत्तरकाशी:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित दुराचार का मामला सामने आया है. क्षेत्र के कानूनगो रमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गांव का वाहन चालक रोशन लाल है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना कटखांण गांव में गत रविवार छह अगस्त की है जब 15 वर्षीया किशोरी को अकेला पाकर 28 वर्षीय लाल अपना मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुसा और उससे कथित रूप से दुराचार किया. लाल पीड़िता के चाचा का सामान लेकर उसके घर आया था.
पढ़ें: शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती के साथ ढाई साल तक करता रहा रेप
घटना के समय किशोरी के माता-पिता गोशाला गये हुए थे और उनके वापस आने पर पीड़ित ने अपनी आपबीती उन्हें सुनाई, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों से शिकायत की.
वीडियो: गैंगरेप, हत्या पर गुस्से में शहर
कानूनगो नौटियाल ने बताया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504, यौन अपराध से बाल संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए ज़िला अस्पताल लाया जा रहा है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं