विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2025

मां गंगा की पूजा, बर्फीले पहाड़ों का दीदार, लोक नृत्य और जनसभा ... पीएम मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे की झलक देखिए

PM Modi Mukhwa-Harshil Visit: मुखवा मंदिर में दर्शन के बाद पीएम ने मुखवा की सफेद बर्फीली पहाड़ियों का आनंद लिया. दूरबीन से उन्होंने इन खूबसूरत पहाड़ियों का दीदार किया.

उत्तराखंड के मुखवा और हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी.
देहरादून:

पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले वह मां गंगा के मायके मुखवा (PM Modi Mukhwa-Harshil Visit) गए. वहां पूजा करने के बाद उन्होंने हर्षिल में एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई और फिर एक जनसभा को संबोधित किया. सिर पर पहाड़ी टोपी और आंखों पर काला चश्मा लगाए पीएम मोदी का अंदाज देखते ही बन रहा था. उनकी रैली में भारी भीड़ पहुंची और काफी उत्साहित भी दिखी. पीएम मोदी ने रैली में मौजूद लोगों को पर्यटन के कुछ ऐसे आइडिया दिए कि वहां सीटियां बजने लगीं.  

ये भी पढ़ें- घाम तापो... PM मोदी ने उत्तराखंड की हर्षिल रैली में ऐसा क्या आइडिया दिया कि सीटियां बज गईं

मुखवा में पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने हर्षिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे.

मुखवा में मां गंगा की आराधना करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद कलाकारों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया. सिर पर पहाड़ी टोपी और आंखों पर काला चश्मा लगाए पीएम मोदी खूब जंच रहे थे. पीएम मोदी ने पूरी विनम्रता के साथ हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. 

माथे पर चंदन और हाथों में पूजा की थाली लिए मुखवा मंदिर में पीएम मोदी पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे दिखाई दिए. बता दें कि पीएम मोदी दूसरी बार मुखवा पहुंचे थे. इससे पहले वह साल 2018 में जवानों संग दीपावली मनाने मुखवा गए थे. 

मंदिर में दर्शन के बाद पीएम ने मुखवा की सफेद बर्फीली पहाड़ियों का आनंद लिया. दूरबीन से उन्होंने इन खूबसूरत पहाड़ियों का दीदार किया. बर्फ से ढकी ये सफेद पहाड़ियां मन मोह लेने वाली हैं. 

 हर्षिल-मुखवा में पर्यटन को लेगेंगे पंख

पीएम मोदी का हर्षिल-मुखवा दौरा धार्मिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पीएम के दौरे से इस क्षेत्र का प्रचार-प्रसार होगा और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. घूमने के लिए आपकी अगली पसंदीदा डेस्टिनेशन ये जगह भी हो सकती है. हर्षिल उत्तराखंड की वह खूबसूरत जगह है, जो पर्यटन से अभी भी अछूती है. मनोरम पहाड़ियों के बीच बसे इस क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है. पीएम मोदी के दौरे के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन को जरूर बढ़ावा मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Uttarakhand Visit, Harshil, Mukhba, Mukhba Mandir, Maa Ganga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com