विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अंकिता भंडारी मामले पर जमकर किया प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में बड़ी बाइक रैली निकाली.

उत्तराखंड में फिर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अंकिता भंडारी मामले पर जमकर किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया है.

अंकिता भंडारी मामले और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया.इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली.रैली के दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया.इस दौरान हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दिए.

एक बार फिर गरमाया अंकिता भंडारी का मुद्दा

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP कौन था और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल क्यों बनाया गया, इसे लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं.दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक यह मामला एक बार फिर चर्चा में है.कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है.कुछ दिन पहले अंकिता के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे थे और उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया था.इसके बाद उत्तराखंड की राजनीति में यह मुद्दा फिर से गरमा गया.कांग्रेस का कहना है कि पिछले चार वर्षों से वह इस मामले को लेकर आंदोलन कर रही है.इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून में बड़ी बाइक रैली निकाली गई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला

कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े घटनाक्रम को भी उठाया.कांग्रेस का कहना है कि वह लंबे समय से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है.पार्टी का आरोप है कि जब राज्य सरकार की एक महिला कैबिनेट मंत्री को भी न्याय के लिए कदम उठाना पड़ रहा है तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इससे प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति पर चिंता बढ़ती है.

कुमारी शैलजा का सरकार पर निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस VIP के नाम को लेकर लगातार चर्चा होती रही, उसे राजभवन भेजने की कोशिश की जा रही है.उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उत्तराखंड के लोगों और प्रदेश की बेटियों का अपमान हुआ है.कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड का जनमानस इस मुद्दे पर खुद को अपमानित महसूस कर रहा है और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.उन्होंने सवाल उठाया कि सीबीआई जांच आखिर किस दिशा में जा रही है और जिन लोगों के नाम चर्चा में रहे उन्हें बचाने की कोशिश क्यों की गई.

धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्य सरकार की एक महिला मंत्री से जुड़े घटनाक्रम से यह साबित होता है कि प्रदेश में महिलाओं को न्याय मिलने को लेकर सवाल हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार महिलाओं को सुरक्षा और न्याय देने में विफल रही है.कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के आरोपों से घिरी हुई है तथा जनता इसका जवाब चाहती है.

यह भी पढ़ें- भाजपा सुनेगी कार्यकर्ताओं के 'मन की बात', पार्टी मुख्यालय में हर दिन मिलेंगे सीनियर नेता; किसकी किस दिन ड्यूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Bhandari, Uttarakhand Congress, Dushyant Gautam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com