विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

पांच साल पहले केदारनाथ में आयी आपदा में लापता लोगों के कंकालों की तलाश के लिये सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि खोजबीन अभियान में शामिल पांचों टीमें गंतव्य की ओर रवाना हो गयीं हैं

पांच साल पहले केदारनाथ में आयी आपदा में लापता लोगों के कंकालों की तलाश के लिये सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू
फाइल फोटो
देहरादून: पांच वर्ष पहले केदारनाथ में आयी आपदा में लापता लोगों के कंकालों की तलाश के लिये उत्तराखंड पुलिस की टीमों ने शुक्रवार से एक बार फिर क्षेत्र में खोजबीन अभियान शुरू कर दिया. उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि खोजबीन अभियान में शामिल पांचों टीमें गंतव्य की ओर रवाना हो गयीं हैं जहां वे आपदा में अब तक लापता माने जा रहे लोगों के नरकंकाल ढूंढने का प्रयास करेंगी.

उत्तराखंड : कहां बह गए आपदा राहत के 1509 करोड़, नहीं मिल पा रहा हिसाब-किताब?

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की अगुआई वाले इन दलों में शामिल सभी 30-35 पुलिसकर्मी अगले कुछ दिन गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच का क्षेत्र खंगालेंगे और नरकंकालों की खोज करेंगे. कुमार ने बताया कि अभियान में शामिल सभी टीमें कालीमठ और त्रियुगीनारायण जैसे अलग-अलग मार्गों पर नरकंकालों को ढूंढने का प्रयास करेंगी. 

केदारनाथ आपदा में उत्तराखंड सरकार का रवैया रहा ढुलमुल, बच सकती थी कई जिंदगियां : CAG

राज्य पुलिस की ये टीमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये उस आदेश पर केदारनाथ रवाना की गयी हैं जिसमें उसने पुलिस को लापता लोगों की तलाश जारी रखने को कहा था.

उत्तराखंड आपदा राहत के करोड़ों आखिर कहां बह गए?​
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Aapda 2013 In Hindi, Badrinath Aapda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com