यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- बंद होगी समाजवादी स्मार्टफोन योजना
- 1.4 करोड़ से अधिक लोग पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं
- योजना से राजकोष पर भारी बोझ पड़ने का अनुमान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा समाजवादी स्मार्टफोन योजना को जारी रखने पर कोई फैसला नहीं करने से अब लगता है कि यह योजना बंद कर दी जाएगी. स्मार्टफोन योजना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पसंदीदा प्रोजेक्ट माना जाता था.
अपर मुख्य सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स) संजीव सरन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने योजना को जारी रखने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है. उन्होंने हालांकि इसका ब्योरा नहीं दिया. इस बीच सरकारी सूत्रों ने बताया कि योजना से राजकोष पर भारी बोझ पड़ेगा. स्कीम के लिए 1.4 करोड़ से अधिक लोग विशेषकर युवा पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं. समाजवादी स्मार्टफोन योजना का पंजीकरण पिछले साल 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में समाजवादी पेंशन योजना को बंद कर लाभार्थियों की जांच का आदेश दिया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक अधिकारियों से कहा गया है कि लाभार्थियों की जांच महीने भर में कर ली जाए. एक सुझाव ये भी है कि 'समाजवादी' शब्द हटाकर इसका नाम 'मुख्यमंत्री पेंशन योजना' किया जाए.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं