विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

मथुरा में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 2016 में अनवर पुत्र सद्दीक निवासी हाथिया, ने अपने चार-पांच साथियों के साथ कोटा (राजस्थान) निवासी एक परिवार को भरतपुर-मथुरा रोड पर जाजनपट्टी गांव के निकट अगवा कर लूटा था, उसी के बरसाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी.’ 

मथुरा में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा  जिले में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. बीते 15 दिनों में मुठभेड़ की यह तीसरी घटना है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 2016 में अनवर पुत्र सद्दीक निवासी हाथिया, ने अपने चार-पांच साथियों के साथ कोटा (राजस्थान) निवासी एक परिवार को भरतपुर-मथुरा रोड पर जाजनपट्टी गांव के निकट अगवा कर लूटा था, उसी के बरसाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी.’ 

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 8 साल के बच्‍चे की गोली लगने से मौत

उन्होंने बताया, ‘‘जानकारी मिलने पर स्वॉट टीम एवं थाना बरसाना पुलिस ने गोवर्धन रोड पर क्रेशर के समीप उसे घेरेबंदी कर दबोचने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी. पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. जिससे अनवर के पैर में गोली लग गई. मुठभेड़ में एक सिपाही प्रीत सिंह भी घायल हुआ है.

वीडियो : कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ की चपेट में आए एक बच्चे की हुई थी मौत

एसएसपी ने बताया, ‘पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. मगोर्रा क्षेत्र की लूट में उस पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था. पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा, 1400 रुपए नकद एवं मोटर साइकिल बरामद हुई है. निकटवर्ती जिलों भरतपुर, अलवर (राजस्थान) तथा पलवल व फरीदाबाद (हरियाणा) में उसके विरुद्ध दर्ज मामलों की जानकारी ली जा रही है.’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com