विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

उत्तर प्रदेश में COVID-19 से 67 और मरीजों की मौत, सामने आए 6,233 नए मामले

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हो गई तथा वायरस से संक्रमण के 6,233 नए मामले सामने आए.

उत्तर प्रदेश में COVID-19 से 67 और मरीजों की मौत, सामने आए 6,233 नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ:

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हो गई तथा वायरस से संक्रमण के 6,233 नए मामले सामने आए. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 67 और मरीजों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 6,233 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

दिल्ली में 10 जुलाई के बाद पहली बार कोरोना के 2000 से ज्यादा नए मामले

प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 54,666 मरीजों का इलाज चल रहा है. संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1,67,543 है. इस तरह राज्य में कोविड-19 से मरीजों के ठीक होने की दर 74.25 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.15% हो गयी है.

कोरोना वैक्सीन को लेकर बांग्लादेशी कंपनी का सीरम इंस्ट‍िट्यूट से करार, दोनों देशों के रिश्तों में एक और कदम

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,39,454 नमूनों की जांच की गई और अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 नमूनों की जांच की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि इस महीने सबसे ज्यादा संक्रमण दर कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में रही. सबसे कम संक्रमण दर बागपत, महोबा, हाथरस, संभल और हमीरपुर जिलों में है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com