(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- दिल्ली आगरा मार्ग पर रूनकता के पास की घटना.
- टक्कर में दंपति व बच्ची समेत पांच लोगों मौत.
- घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:
जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली आगरा मार्ग पर रूनकता के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और कार की टक्कर में दंपति व बच्ची समेत पांच लोगों मौत हो गई. वहीं दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, थाना सिकंदरा क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-आगरा मार्ग पर रूनकता के पास ट्रक (नं आरजे 27 जीसी 0553) में कार (डीएल 8 सीएआर 1187) पीछे से टकरा गई, जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : बिहार में कोहरे ने ली दो लोगों की जान, ट्रक और टैंकर में भीषण टक्कर
मृतकों की पहचान सूरजमुखी (42) पत्नी हरी सिंह, बंटी (28) पुत्र तालचंद, बंटी की पत्नी लक्ष्मी (25) और बंटी की एक साल की बेटी निशू व नीतू (22) पुत्री चरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रेमवती, राजबाला, टीनू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
VIDEO : यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से हुआ हादसा, दो दर्जन गाड़ियों की टक्कर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं