विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विदेशी महिला की कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटना का शिकार, महिला सहित 2 की मौत

ग्रामीण एसपी आदित्य शुक्ला ने मंगलवार को बताया, 'यूक्रेन देश की निवासी महिला बोगदाना (25) और उनकी महिला दोस्त माशमरिया (27) पिछले 21 नंवबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विदेशी महिला की कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटना का शिकार, महिला सहित 2 की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • घटना में विदेशी महिला व टैक्सी चालक की मौत हो गई.
  • सूचना दिल्ली स्थित यूक्रेन दूतावास को भेज दी गई है.
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से एक विदेशी महिला व टैक्सी चालक की मौत हो गई. वहीं उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीण एसपी आदित्य शुक्ला ने मंगलवार को बताया, 'यूक्रेन देश की निवासी महिला बोगदाना (25) और उनकी महिला दोस्त माशमरिया (27) पिछले 21 नंवबर को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं. सोमवार को वह दोनों टैक्सी कार लेकर कानपुर से दिल्ली जा रही थी. रास्ते में महावन थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच 24 के पास इनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार बोगदाना और टैक्सी चालक वैभव की मौके पर मौत हो गई.'

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में 30 साल की महिला की हत्या कर शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका

उन्होंने कहा कि वहीं माशमरिया घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही विदेशी युवती की मौत की सूचना दिल्ली स्थित यूक्रेन दूतावास को भेज दी है. 

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस वे पर टैंकर पलटा, लोग लूटने लगे पेट्रोल​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com