विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2017

यूपी के सीतापुर में महिला और उसकी बेटियों को चलती ट्रेन से फेंका, दो की मौत

महिला का शव लखीमपुर जिले के मैगलगंज क्षेत्र से बरामद हुआ. उसकी एक बेटी की भी मौत हो गयी है. उसकी बेटी बुधवार को सीतापुर के महमूदाबाद में रेल पटरी पर गंभीर हालत में जख्मी पायी गयी.

यूपी के सीतापुर में महिला और उसकी बेटियों को चलती ट्रेन से फेंका, दो की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला और उसकी चार बेटियों को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जिससे दो की मौत हो गयी. पुलिस ने हालांकि बुधवार को बताया था कि सात वर्ष की एक लड़की और उसकी दो बहनों को पिता एवं चाचा ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे सात वर्षीय लड़की की मौत हो गयी जबकि उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयीं. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दरअसल एक महिला और उसकी चार बेटियों को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया.

महिला का शव लखीमपुर जिले के मैगलगंज क्षेत्र से बरामद हुआ. उसकी एक बेटी की भी मौत हो गयी है. उसकी बेटी बुधवार को सीतापुर के महमूदाबाद में रेल पटरी पर गंभीर हालत में जख्मी पायी गयी. क्षेत्राधिकारी (जीआरपी) ए के सिंह ने बताया कि घायल बेटी का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com