विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

यूपी के सूचना विभाग की स्पीड बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ये कदम

जिला सूचना कार्यालयों की तकनीकी क्षमता बढ़ाई जा रही है.

यूपी के सूचना विभाग की स्पीड बढ़ाने के लिए उठाए जाएंगे ये कदम
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार जिला सूचना कार्यालयों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है. इस संबंध में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिए गये हैं कि सभी जनपदों को एक अतिरिक्त कम्प्यूटर खरीदने के लिए तत्काल धन उपलब्ध कराया जाए. सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सरकार की रिण माफी योजना से जुड़ा साहित्य गांव-गांव पहुंचाया जाए और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक बैंक शाखा में इस संबंध में सूचना विभाग की ओर से तैयार किये गये पोस्टर लगाना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं, जन कल्याणकारी कार्यों तथा नीतियों का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक किया जाये.

ये भी पढ़ें : छात्रों में रोजगार पाने की क्षमता बढ़ाने के लिए एआईसीटीई ने किया व्हीबॉक्स से करार

सूचना विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अवस्थी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास, विश्वास के 100 दिन तथा मासिक उत्तर प्रदेश संदेश के विशेषांक का वितरण भी गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक पर्याप्त संख्या में करवाया जाए.

वीडियो: उत्तर प्रदेश पीएससी की भर्तियों पर सीबीआई की जांच


उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों की तकनीकी क्षमता बढ़ाई जा रही है, तथा वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी जनपदों को तत्काल एक अतिरिक्त कम्प्यूटर उपलब्ध कराने के लिए धन आवंटित किया जाए.

अवस्थी ने कहा कि जल्द ही सूचना विभाग के सभी अधिकारियों को लैपटॉप दिया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com