विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

लड़की को छेड़ते थे दो लड़के, परेशान होकर आग लगाकर कर ली आत्महत्या, लेकिन अब...

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में कथित छेड़खानी से तंग एक किशोरी द्वारा आग लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर लिए जाने का मामला अब उलझता जा रहा है.

लड़की को छेड़ते थे दो लड़के, परेशान होकर आग लगाकर कर ली आत्महत्या, लेकिन अब...
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में कथित छेड़खानी से तंग एक किशोरी द्वारा आग लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर लिए जाने का मामला अब उलझता जा रहा है. पुलिस जहां पारिवारिक समस्याओं की वजह से आत्महत्या बता रही है, वहीं किशोरी के परिजन दो युवकों द्वारा आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान में कहा गया है, "थाना प्रभारी कोतवाली देहात द्वारा की गई जांच में किशोरी ने पारिवारिक समस्याओं के दृष्टिगत आत्महत्या की है. मौके की जांच एवं स्थानीय लोगों के बयान से स्पष्ट है कि उक्त घटित घटना आत्महत्या की है."

लड़की से जबरन शादी पर अड़ा युवक, नहीं माना बेटी का पिता तो कर लिया अपहरण

लेकिन पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ ने 'परिवारिक समस्याओं' का खुलासा नहीं किया है. जबकि किशोरी के पिता मदन गोपाल ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि "पड़ोस के दो युवक घर से बाहर निकलने पर पिछले एक माह से बेटी के साथ छेड़खानी करते रहे हैं. पुलिस से भी शिकायत की गई थी, लेकिन लोकलाज की दुहाई देकर वापस कर दिया गया था." मदन गोपाल ने बताया कि "परिवार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, आर्थिक कमजोरी भी नहीं है."

मृत किशोरी की मां ललता ने बताया, "घटना के समय वह अपनी छोटी, बड़ी बेटियों के साथ दरवाजे के बाहर बैठी थी. बड़ी बेटी आराधना पिछवाड़े लघुशंका करने गई थी. कुछ देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मां-बेटी दौड़ कर गए तो देखा कि दो लड़के भाग रहे हैं." ललता ने बताया, "घटना के समय मेरे पति और मेरा बेटा जुगुल सतना में थे. फोन करके दोनों को घटना की सूचना दी गई है."

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, शीला दीक्षित को नहीं मिला न्यौता

ललता ने कहा, "दोनों लड़के वही हैं, जो एक माह से बेटी को परेशान कर रहे थे. इन्होंने ही आग लगाकर जलाया है." उधर, पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव प्रताप सिंह ने बताया, "लामा गांव में एक 15 साल की लड़की द्वारा आग लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है, अभी तहरीर नहीं मिली. तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जलाकर मारने जैसी कोई घटना नहीं है."

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Girl Committed Suicide, Molestation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com