विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

यूपी के बाराबंकी जिले में बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत

तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, सतरिख थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में हुई घटना

यूपी के बाराबंकी जिले में बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया
  • घटना के समय मवेशी चरा रहे थे बच्चे
  • मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की मदद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबंकी: बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार की शाम को कुछ लोग और बच्चे मवेशी चरा रहे थे. इसी बीच, बारिश होने लगी और अचानक कड़की बिजली उन लोगों पर गिर गई.

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अनिल कुमार कनौजिया (16), अभिषेक (12) तथा हेमा (11) की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में छविनाथ, शिव प्रकाश तथा बबलू गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें : झारखंड में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, तीन लोगों की मौत

मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता दिलवाने की घोषणा की.

VIDEO : 46 की मौत


पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com