विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

आतंकी का खुलासा, पढ़ाई के नाम पर अवैध रूप से भारत आते हैं बांग्लादेशी युवक

एटीएस प्रवक्ता के मुताबिक अब्दुल्लाह ने बताया कि वह स्वयं भी 2011 में त्रिपुरा सीमा से होकर आया था.

आतंकी का खुलासा, पढ़ाई के नाम पर अवैध रूप से भारत आते हैं बांग्लादेशी युवक
मुजफ्फरनगर में रविवार को एटीएस ने अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया था. (फाइल फोटो)
  • उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा गिरफ्तार अब्दुल्लाह ने किया खुलासा
  • यूपी एटीएस ने अब्दुल्लाह को रविवार को किया था गिरफ्तार
  • अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा गिरफ्तार अब्दुल्लाह ने खुलासा किया है कि बांग्लादेश के कई युवक पढ़ाई के नाम पर अवैध रूप से भारत आते हैं और दलालों की मदद से यहां का पहचान पत्र बनवा लेते हैं. एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्लाह ने पूछताछ के दौरान बताया, 'बांग्लादेश के कई युवक पढाई के नाम पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ जाते हैं और फिर दलाल या अन्य लोगों की मदद से यहां का पहचान पत्र बनवा लेते हैं. प्रवक्ता के मुताबिक अब्दुल्लाह ने बताया कि वह स्वयं भी 2011 में त्रिपुरा सीमा से होकर आया था.

यह भी पढ़ें : यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया, फर्जी दस्तावेज मिले

पासपोर्ट के लिए पैसे देने की बात कबूली

एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि सहारनपुर में पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने 9000 रुपये देने की बात कबूली है. जिस व्यक्ति के माध्यम से पासपोर्ट बनवाया गया, उसकी तलाश की जा रही है. प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्लाह ने अपना मतदाता पहचान पत्र असम के बंगईगांव जिले में अभयपुरी थानाक्षेत्र के नासत्रा गांव से बनवाया बताया है. इस बारे में जानकारी के लिए असम पुलिस से संपर्क किया गया.

यह भी पढ़ें : मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकी सलीम खान गिरफ्तार

VIDEO:  यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया​



अब्दुल्लाह से पूछताछ जारी 
एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि बंगईगांव के पुलिस अधीक्षक ने पत्र के जरिए सूचित किया है कि जांच के बाद पता चला कि अब्दुल्लाह अल मामून नामक किसी व्यक्ति का अभयपुरी थानाक्षेत्र के नासत्रा गांव में रहना नहीं पाया गया. एटीएस के उपाधीक्षक हृदेश कठेरिया के नेतृत्व में अब्दुल्लाह से पूछताछ जारी है. अब्दुल्लाह को एटीएस ने रविवार को मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार किया था. एटीएस प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्लाह को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया और उसे विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि अस्थाना की अदालत में 8 अगस्त को पेश किया गया. अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com