प्रतीकात्मक फोटो
मुजफ्फरनगर:
मुजफ्फरनगर में बुधवार को अजीब वाकया सामने आया. एक 48 बीमार वर्षीय व्यक्ति को यहां एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह अस्पताल से अचानक गायब हो गया. बाद में उसकी लाश रेलवे लाइन के समीप मिली.
बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज से तीन दिन पहले लापता हुए 48 वर्षीय मरीज का शव बेगरजपुर गांव में रेलवे की पटरी के पास से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि उसे 12 नवंबर को इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. वह वहां से लापता हो गया था.
VIDEO : दो लड़कियों की लाशें मिलीं
पुलिस के अनुसार मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मरीज के अस्पताल से गायब होने और फिर उसका शव मिलने की गुत्थी सुलझाने के लिए मशक्कत कर रही है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं