विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2018

सपा हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी तो 'जंग' होगी: शिवपाल यादव

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि 'नेताजी' (मुलायम सिंह यादव) हमारी पार्टी से मैनपुरी से चुनाव लड़ें.

सपा हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी तो 'जंग' होगी: शिवपाल यादव
शिवपाल यादव.
आजमगढ़ : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि 'नेताजी' (मुलायम सिंह यादव) हमारी पार्टी से मैनपुरी से चुनाव लड़ें. यदि वह हमारी पार्टी की ओर से नहीं लड़ना चाहेंगे, तब उन्हें मोर्चे का पूरा समर्थन और सहयोग रहेगा. लेकिन अगर मोर्चे के खिलाफ सपा प्रत्याशी उतरती है तो जंग होगी, और जंग मोर्चा जीतेगा.

यह भी पढ़ें : BJP में शामिल होने के सवाल पर शिवपाल ने कही ये बात...

शिवपाल अतरौलिया के मदियापार में स्थित संतोष यादव के आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, 'मोर्चे को 45 छोटे दलों का समर्थन हासिल है. नेताजी हमारे मार्गदर्शक हैं. नेताजी को हमारा पूरा समर्थन और सहयोग है, वो जहां से भी चुनाव लड़ेंगे पार्टी उनका समर्थन करेगी.' उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव में जसवंतनगर सीट पर अखिलेश यादव के तमाम षड्यंत्र के बाद भी मैंने 59 हजार वोट से जीत हासिल की थी. यदि इस बार भी वह हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतारते हैं तो ये एक जंग होगी. महाभारत की तरह धर्मयुद्ध होगा, जिसमें हम जीत हासिल करेंगे.'

VIDEO : शिवपाल यादव ने बनाया समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा


शिवपाल ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है. आजमगढ़ के संबंध में उन्होंने कहा, 'यहां हमारा संगठन काफी मजबूत है. संगठन का जो निर्णय होगा, उसे आजमगढ़ का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, वह जिताऊ प्रत्याशी होगा.' पार्टी के चुनाव-चिह्न् के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि चुनाव आयोग में पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. सिंबल के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से किसी एक को चुनाव आयोग मंजूरी देगा. 'मोटरसाइकिल' चुनाव-चिह्न् के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसके लिए आवेदन किया गया है, यह उन्हीं पर निर्भर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Yadav, Samajwadi Secular Morcha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com