प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
यूपी के सम्भल जिले के बहजोई क्षेत्र के एक युवक को 15 वर्षीय एक लड़की को टीवी धारावाहिक में काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर उससे बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि ब्रह्म बाजार में उसे नृत्य सिखाने वाला आजाद हुसैन नामक युवक उसे मुम्बई में टीवी धारावाहिकों में काम दिलाने के बहाने गत 23 दिसम्बर को अपने साथ ले गया था.
मुजफ्फरनगर : 13 साल की लड़की के साथ रेप का मामला पुलिस में दर्ज
लड़की के परिजन का आरोप है कि आरोपी आजाद हुसैन ने लड़की से मेलजोल बढ़ाया. इससे पहले भी वह लड़की को देहरादून लेकर गया था जहां उसने नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार भी जीता था, जिससे घर के लोग उस पर भरोसा करने लगे थे.
सूत्रों के अनुसार आजाद टीवी कलाकार बनाने के बहाने पीड़िता को 23 दिसम्बर को अपने साथ ले गया था लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कल छात्रा को बरामद कर आरोपी आजाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की चिकित्सकीय जांच करायी जा रही है और बयान लिये जा रहे हैं.
VIDEO- लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप
इस बीच, हिन्दूवादी संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद‘ का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक कपिल दीवाना ने कहा कि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है. जिला प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, जिससे लव जिहाद पर रोक लग सके.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं