विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2018

लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने शुरू की तैयारी, अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई अहम बैठक

इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में चुनावी तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे.

लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने शुरू की तैयारी, अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाई अहम बैठक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी  ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं सहित विधायक और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे भी शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में चुनावी तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे.

सीएम योगी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- शीतलहर में गरीबों का मजाक उड़ा रही संवेदनहीन सरकार

सूत्रों ने बताया कि इसमें उन विधानसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारियों और नेताओं को भी बुलाया गया है जिन पर सपा 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी थी. इन सीटों को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया था. अखिलेश अपने विधायकों व विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों से सियासी हालात का फीडबैक लेंगे और बताएंगे कि प्रदेश सरकार ने नौ महीने में कोई काम नहीं किया है. बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है.

VIDEO: मुलायम ने अपने बर्थडे पर बेटे अखिलेश को मारा था ताना

बैठक में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्घि, आालू किसानों की बदहाली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और इन्हें लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा.

(इनपुट एजेंसी से भी)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com