विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, 8 जनवरी को बुलाई अहम बैठक

उत्तर-प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी ने नए सिरे से तैयारी करनी शुरू कर दी है. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने आठ जनवरी को एक अहम बैठक बुलाई है. इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, 8 जनवरी को बुलाई अहम बैठक
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी (फाइल फोटो)
  • अखिलेश यादव इस बैठक में चुनावी तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे.
  • अखिलेश विधायकों और विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक
  • बैठक में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्घि, आालू किसानों की बदहाली पर चर्चा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर-प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी ने नए सिरे से तैयारी करनी शुरू कर दी है. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने आठ जनवरी को एक अहम बैठक बुलाई है. इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा.

सीएम योगी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- शीतलहर में गरीबों का मजाक उड़ा रही संवेदनहीन सरकार

सपा कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आठ जनवरी को विधायकों, पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई गई है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में चुनावी तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे.

मुद्दों से भटकाने की सबसे बड़ी ताकत बीजेपी के पास: अखिलेश यादव

सूत्रों ने बताया कि इसमें उन विधानसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारियों व नेताओं को भी बुलाया गया है जिन पर सपा 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी थी। इन सीटों को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया था. अखिलेश अपने विधायकों व विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों से सियासी हालात का फीडबैक लेंगे और बताएंगे कि प्रदेश सरकार ने नौ महीने में कोई काम नहीं किया है। बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है.

VIDEO: मुलायम ने अपने बर्थडे पर बेटे अखिलेश को मारा था ताना

बैठक में बिजली दरों में बेतहाशा वृद्घि, आालू किसानों की बदहाली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और इन्हें लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा.(इनपुट एजेंसी से)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com