विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2018

खराब कानून व्यवस्था और गन्ना किसानों की समस्या को लेकर सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

सपा के विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था तथा गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया.

खराब कानून व्यवस्था और गन्ना किसानों की समस्या को लेकर सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
  • सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का प्रदर्शन
  • गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
  • विधान भवन के बाहर किया प्रदर्शन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों ने प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था तथा गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने देवरिया स्थित बालिका संरक्षण गृह में हुए मामले, प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था तथा किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने के मुद्दे उठाए और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा. 

यह भी पढ़ें: कुंभ पर मंडराया आतंकी खतरे का साया, रक्षामंत्री, सेनाप्रमुख ने किया इलाहाबाद का दौरा, सेना करेगी सुरक्षा : सूत्र

राज्य विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज व्याप्त हो रहा है और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए कानून-व्यवस्था के मुद्दे को सदन में उठाया जायेगा. उन्होंने हाल में प्रदेश में घटी कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं. इस मौके पर सपा के विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है. किसान परेशान है. किसानों को गन्ने का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है. 

VIDEO: यूपी के औरैया में दो पुजारियों की हत्या, आनन-फानन में गिरफ्तारी
उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना ने प्रदेश में बहन- बेटी के सुरक्षित नहीं होने का स्पष्ट संकेत दिया है. इन सभी मामलों को सदन में जोर शोर से उठाया जायेगा. इस मौके पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, लीलावती कुशवाहा समेत अनेक नेता मौजूद रहे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com