विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

Purvanchal Expressway Accident: आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस राहत कार्य में जुटी है.

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की मौत
Purvanchal Expressway Accident. (File Photo)

Purvanchal Expressway Accident:  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया. माइलस्टोन 238 के पास कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. 

सभी मृतक एक ही परिवार के 

जानकारी के अनुसार, माइलस्टोन 238 के पास एक स्विफ्ट कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें दो बच्चियां, एक बच्चा और एक महिला-पुरुष शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतक सिवान के रहने वाले थे. सभी गाड़ी से फरीदाबाद जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. 

क्रेन से कार और कंटेनर को अलग किया 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. यह हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह कंटेनर में घुस गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन के जरिए कार को अलग कंटेनर से अलग किया, इसके बाद उससे शव बाहर निकाले गए. 

शादी के अगले ही दिन उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, आखिर हुआ क्या? ये खबर आपको रुला देगी

पुलिस कर रही हादसे की जांच  

हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम के हालात बन बन गए. पुलिस ने कंटेनर और कार को साइड में किया, इसके बाद यातायात व्यवस्था सही हो सकी. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

(आजमगढ़ से रवि सिंह की रिपोर्ट) 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Purvanchal Expressway Accident, Azamgarh Road Accident, UP Road Accident, UP Crime 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com