विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

हत्या के एक मामले में नरैनी के पूर्व उपजिलाधिकारी के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच शुरू

इस मामले में नरैनी के पूर्व उपजिलाधिकारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था.

हत्या के एक मामले में नरैनी के पूर्व उपजिलाधिकारी के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच शुरू
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश  में बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव में बालू खनन से जुड़े अफसार नामक युवक की कथित हत्या के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है. इस मामले में नरैनी के पूर्व उपजिलाधिकारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था.

गुरुग्राम जैसा मामला, लखनऊ में स्‍कूल के टॉयलेट में पहली कक्षा के छात्र पर हमला

अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) दिवाकर सिंह ने शनिवार को बताया, "अफसार की हत्या के मामले में उनके न्यायालय में 29 जनवरी को इस बाबत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे."

वीडियो : यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर 2017 को अफसार का शव नरैनी के करतल रोड की खनन चैकी के नजदीक एक खेत से बरामद हुआ था. इस मामले में अफसार की पत्नी शहरू निशां की तहरीर पर नरैनी के पूर्व उपजिलाधिकारी सी.एल. सोनकर और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नरैनी कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com