प्रतीकात्मक फोटो.
नोएडा:
पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात ‘ठक ठक' गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 15 में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों सागर, दीपक, मनोज और विक्की को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरोह के सरगना के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट की वारदातों के दर्जन भर मामले दर्ज है.
पुलिस को इनके पास से चार पिस्तौल, कारतूस, और अन्य सामग्री मिली है. पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया. अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं