विज्ञापन

मिर्जापुर एक्‍सीडेंट: श्मशान घाट पर पथराई सबकी आंखें, जब एक साथ उठीं 6 अर्थियां; कोई नहीं रोक सका आंसू

मिर्जापुर के जिगना इलाके के एक ही परिवार के 11 लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद विमलेश्वर घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. मैहर से मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी.

मिर्जापुर एक्‍सीडेंट: श्मशान घाट पर पथराई सबकी आंखें, जब एक साथ उठीं 6 अर्थियां; कोई नहीं रोक सका आंसू
म‍िर्जापुर एक्‍सीडेंट के बाद एक साथ छह अर्थी उठी. व‍िलाप करते मृतकों के पर‍िजन.
Brijendra Dubey
  • मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र में विमलेश्वर महादेव महाश्मशान घाट पर छह शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया
  • मध्‍य प्रदेश के मैहर से मुंडन संस्कार कर वापस लौट रहे परिवार के साथ बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर हुई थी
  • इस दुर्घटना में 11 लोग जलकर मारे गए, जिनमें एक ही परिवार के सदस्य और बोलेरो चालक शामिल थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हर आंख नम हो गई, जब विमलेश्वर महादेव महाश्मशान घाट (हरगढ़) पर एक साथ चार चिताओं पर छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया. मध्‍य प्रदेश के मैहर ज‍िले से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे परिवार के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.  (मिर्जापुर से ब्रिजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

हृदयविदारक दृश्य: पति ने पत्नी और मासूम को दी मुखाग्नि

श्मशान घाट पर मंजर इतना गमगीन था कि वहां मौजूद भारी भीड़ का कलेजा मुंह को आ गया.

  • पहली चिता: अरुण सिंह ने अपनी पत्नी वंदना और मासूम बेटे शिवा को मुखाग्नि दी.
  • दूसरी व तीसरी चिता: प्रदीप सिंह ने अपनी पत्नी बीना, बेटी सोनम और बेटे पीयूष को अंतिम विदाई दी.
  • चौथी चिता: चचेरे भाई पंकज सिंह का अंतिम संस्कार उनके भाई पवन सिंह ने किया.
mirzapur accident news11 dead on jigna-maihar road cremation vimleshwar ghat

mirzapur accident news11 dead on  jigna-rewa road cremation vimleshwar ghat
Photo Credit: Brijendra Dubey

मैहर से लौटते वक्त हुआ था हादसा

एसडीएम सदर गुलाब चंद ने बताया कि ये सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. परिवार के सदस्य अरुण सिंह के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के मैहर गए थे. बुधवार देर शाम वापस लौटते समय ड्रमंडगंज के भैसोड़ बलाय के पास बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो सवार 11 लोग जिंदा जल गए.

मिर्जापुर एक्‍सीडेंट में मरने वालों के नाम

इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के सदस्य और बोलेरो चालक शामिल थे.

  1. पंकज सिंह (40 वर्ष)
  2. बीना सिंह (38 वर्ष)
  3. पीयूष सिंह (18 वर्ष)
  4. सोनल (14 वर्ष)
  5. वंदना सिंह (40 वर्ष)
  6. राजा बाबू (07 वर्ष)
  7. पिंकी सिंह (37 वर्ष)
  8. शिवा सिंह (09 वर्ष)
  9. विष्णु शंकर सिंह (बोलेरो चालक, 35 वर्ष)

(नोट: ट्रक खलासी और कार चालक की शिनाख्त अभी जारी है, जबकि ट्रक ड्राइवर अजीज खान का इलाज जारी है.) 

ये भी पढ़ें :  IPS Aparna Kaushik: मिर्जापुर SP बॉडी शेमिंग का शिकार, ₹18 लाख की नौकरी छोड़ क्रैक की UPSC, जानें पूरी कहानी  
ये भी पढ़ें :  मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बड़ा हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत 

ये भी पढ़ें :  गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com