विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

यूपी : फास्टट्रैक कोर्ट ने रेप के दोषी को सुनाई 10 साल कैद की सजा

एक फास्टट्रैक अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाई है. बलात्कार का यह मामला वर्ष 2009 में हुआ था.

यूपी : फास्टट्रैक कोर्ट ने रेप के दोषी को सुनाई 10 साल कैद की सजा
  • रेप मामले में दस साल की सजा सुनाई गई
  • दोषी पर 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया
  • घर में रखे 65000 रुपये भी लूटे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर: एक फास्टट्रैक अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाई है. बलात्कार का यह मामला वर्ष 2009 में हुआ था. न्यायाधीश पूनम राजपूत ने धारा 376 (बलात्कार), 452 (हमला करने के इरादे से घर में घुसने) और संबंधित अपराधों के अंतर्गत रविकांत को दोषी पाया और उस पर 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.

पढ़ें: यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से कई महीनों तक रेप, हुई प्रेगनेंट, आरोपी गिरफ्तार

सरकारी वकील रितु चौधरी के मुताबिक, रविकांत 19 अक्तूबर 2009 को सोजनी तगन गांव में शिकायतकर्ता के घर पर घुसा और बंदूक दिखा कर उसके साथ बलात्कार किया. वकील ने बताया कि उसने शिकायतकर्ता के घर से 65,000 रुपये भी लूट लिए और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

पढ़ें: दिल्‍ली: सीनियर सिटीजन की हत्‍या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com