विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड तक मिलेगी रफ्तार, 6 लेन के रोड में 3 इंटरचेंज, नोएडा-गाजियाबाद को भी फायदा

Lucknow Kanpur Expressway Route Map: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को होना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसे लॉन्च करेंगे. इसकी स्पीड लिमिट भी तय की गई है.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड तक मिलेगी रफ्तार, 6 लेन के रोड में 3 इंटरचेंज, नोएडा-गाजियाबाद को भी फायदा
Lucknow Kanpur Expressway inauguration date
NDTV

Lucknow Kanpur Expressway News: उत्तर प्रदेश देश में अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा है. एक के बाद एक एक्सप्रेसवे की फेहरिस्त में 13 जुलाई की एक नया नाम जुड़ने जा रहा है. ये नया एक्सप्रेसवे है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे. राजधानी लखनऊ को औद्योगिक राजधानी कानपुर से जोड़ने वाले इस 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जुलाई को करेंगे. गंगा एक्सप्रेसवे के बाद यह यूपी का एक और एक्सप्रेसवे होगा.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow Kanpur Expressway) 

लखनऊ में एयरपोर्ट के आगे सरोजनीनगर से शुरू होने वाला ये एक्सप्रेसवे कानपुर में गंगा घाट से थोड़ा पहले जाकर खत्म होगा. इस एक्सप्रेसवे को दो हिस्सों में बनाया गया है. पहला हिस्सा एलिवेटेड है, जिसकी लंबाई लगभग 17.5 किलोमीटर है. दूसरा हिस्सा ग्रीनफील्ड है, जिसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है. ग्रीनफील्ड का मतलब होता है वो सड़क जो उस ज़मीन पर बनाई गई हो जहां कभी सड़क नहीं थी. यानी जमीन अधिग्रहण करके बनाई गई सड़क. 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रूट

  • लंबाई- 63 किलोमीटर 
  • लागत - 4200 करोड़ 
  • लेन - 6 (8 लेन) 
  • ग्रीनफील्ड सेक्शन में 90 मीटर) 
  • ग्रीनफील्ड सेक्शन - 45 किमी 
  • एलिवेटेड सेक्शन - 17.5 किमी 

इंटरचेंज -3 

कानपुर रिंग रोड 
NH 31 
लखनऊ रिंग रोड/NH 27

  1. फ्लाई ऐश- 4 लाख क्यूबिक मीटर 
  2. पौधे- 46 हजार पौधे लगाए जाएंगे 
  3. 2-3 घंटे का समय घटकर 45 मिनट का होगा 
  4. CCTV, स्पीड चेक,डिवाइडर पर बैरियर,स्ट्रीट लाइट 

स्पीड लिमिट 

कार - 120 किलोमीटर प्रति घंटे 
ट्रक - 100 किलोमीटर प्रति घंटे 

तीन इंटरचेंज, 6 लेन का एक्सप्रेसवे

सोमवार को शुरू होने जा रहे लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर तीन इंटरचेंज बनाए गए हैं. पहला कानपुर रिंग रोड पर, दूसरा एनएच 31 पर और तीसरा लखनऊ रिंग रोड/एनएच 27 पर है. इस एक्सप्रेसवे को बनाने में चार लाख क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया गया है. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से लोहे की जाली लगाई गई है. थोड़ी थोड़ी दूर पर सीसीटीवी कैमरा की कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

बात करें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की तो 4200 करोड़ की लागत से लगभग तीन साल के समय में पूरा हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिलहाल छह लेन का बनाया गया है. इसकी चौड़ाई इतनी रखी गई है कि भविष्य में अगर इसको आठ लेन का करना हो तो बिना अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण के मौजूदा ढांचे में ही दोनों तरफ एक एक लेन बढ़ाया जा सकता है. ग्रीनफील्ड वाले 45 किलोमीटर के हिस्से में एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 90 मीटर रखी गई है.

ये भी पढ़ें - लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की डेट आई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे आगाज, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

लखनऊ कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम घटेगा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनने का बड़ा फायदा दोनों शहरों के आम लोगों को तो होगा ही लेकिन सबसे ज्यादा फायदे में ट्रक ड्राइवर रहने वाले हैं. औद्योगिक नगरी कानपुर से लेकर बुंदेलखंड से खनन के उत्पाद लेकर निकलने वाली ट्रकों की भीषण जाम का सामना करना पड़ता है. साथ ही कई बार नो एंट्री की वजह से आउटर में खड़ा रहना होता था. अब एक्सप्रेसवे से आकर किसान पथ के रास्ते वो बिना जाम में फंसे लखनऊ को पार कर सकते हैं. 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट

रोड क्वालिटी की बात करें तो चारकोल से बनाई गई सड़क की क्वालिटी बेहतरीन दिखाई दे रही है. इस पर अधिकतम स्पीड सीमा तय कर दी गई है. कार 120 किलोमीटर प्रति घंटे और ट्रक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं. कानपुर और लखनऊ की दूरी महज 80 किलोमीटर के क़रीब है लेकिन अब तक दोनों शहरों के बीच का समय 2 से 3 घंटे लगता था. अब ये घटकर एक घंटे से कम होने जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - यूपी में 63 KM का सबसे छोटा और सबसे महंगा एक्सप्रेसवे भी तैयार, दिल्ली-देहरादून और गंगा एक्सप्रेसवे के बाद उद्घाटन होगा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Kanpur Expressway Inauguration Date, Lucknow Kanpur Expressway, Lucknow Kanpur Expressway Opening Date, Rajnath Singh, Expressway In Up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com