यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में अपना सरकारी बंगला छोड़ दिया और सरकारी वीआईपी गेस्ट हाउस में चले गए.
- विक्रमादित्य मार्ग पर 5 नंबर के बंगले में 28 साल से रह रहे थे मुलायम
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पूर्व सीएम को सरकारी बंगले खाली करने हैं
- मुलायम के बगल में 4 नंबर का बंगला अखिलेश ने अपने लिए अलॉट किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
समाजवादी नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में सरकारी बंगला छोड़ दिया है. वे रात में वीआईपी गेस्ट हाउस नाम के एक सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट हो गए.
मुलायम सिंह लखनऊ के पॉश इलाके विक्रमादित्य मार्ग पर 5 नंबर के बंगले में पिछले 28 साल से रह रहे थे. अखिलेश यादव ने भी अपनी हुकूमत के आख़िरी दिनों में मुलायम के बंगले के बगल में 4 नंबर का बंगला अपने लिए पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से अलॉट कर लिया था. उनका भी समान तक़रीबन शिफ्ट हो गया है.
यह भी पढ़ें : यूपी सरकार ने मुलायम, अखिलेश और मायावती समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों को भेजा नोटिस, कहा- 15 दिनों में खाली करें सरकारी बंगला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से यूपी के आधा दर्जन पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने हैं. सबसे पहले राजनाथ सिंह ने बंगला खाली कर दिया था.
VIDEO : मायावती ने बंगले को स्मारक घोषित कर दिया
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से नया घर बनने तक दो साल और सरकारी बंगले में रहने की मोहलत मांगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मामले की सुनवाई न करने पर उन्हें बंगला खाली करना पड़ा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं