विज्ञापन

Kanpur: 14 साल पहले प्रेमी...अब बेटियों का कातिल, बेडरूम तक में लगवाए CCTV, पत्नी से नफरत में 'बली' चढ़ी बेटियां 

Kanpur Crime News: कानपुर में बेटियों की हत्या के आरोपी शशि रंजन की पत्नी रेशमा ने बताया कि पति उस पर शक करता था. निगरानी के लिए उसने घर के एंट्री गेट से लेकर बेडरूम तक में CCTV  लगा दिए थे. वह अक्सर कहता था कि 'तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ...मैं अपनी बेटियों को खुद पाल लूंगा.

Kanpur: 14 साल पहले प्रेमी...अब बेटियों का कातिल, बेडरूम तक में लगवाए CCTV, पत्नी से नफरत में 'बली' चढ़ी बेटियां 
Kanpur Double Murder: मृतक जुड़वां बेटियों की मां रेश्मा और आरोपी पिता शशि रंजन.

Kanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पिता ने दो जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि की गला काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने में आरोपी पिता को महज 11 मिनट लगे. इस दर्दनाक वारदात को पत्नी पर शक और मानसिक कुंठा के चलते अंजाम दिया गया है. आरोपी इतना सनकी है कि उसने पत्नी की निगरानी के लिए किचन से लेकर बेडरूम तक में सीसीटीवी लगवा रखे थे. लेकिन, 14 साल पहले ऐसा नहीं था. आरोपी शशि रंजन एक आशिक था, उसने रेशमा से प्यार के बाद 2014 में लव मैरिज की थी. लेकिन, बाद में दोनों में इस कदर नफरत बढ़ी कि दोनों बेटियां बली चढ़ गईं. 

दरअसल, पश्चिम बंगाल की रहने वाली रेशमा और बिहार के शशि रंजन की मुलाकात कानपुर के एक पार्लर में हुई थी, जहां रेशमा काम करती थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. 2014 में दोनों ने लव मैरिज कर ली. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही शशि रंजन शराब और नशे की गोलियों का आदी हो गया. इसके बाद दोनों का रिश्ता बिगड़ता चला गया.  

पत्नी पर नजर रखने आरोपी पति ने लगवाए थे सीसीटीवी.

पत्नी पर नजर रखने आरोपी पति ने लगवाए थे सीसीटीवी.

एंट्री गेट से लेकर बेडरूम तक में लगवाए CCTV कैमरे 

रेशमा ने बताया कि शशि रंजन उस पर शक करता था. उसकी निगरानी के लिए उसने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे. एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV  लगे थे. वह पत्नी से कहता था कि 'तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ...मैं अपनी बेटियों को खुद पाल लूंगा, तो कभी कहता था कि मेरी मां मर गई है, अब मैं भी मरना चाहता हूं, अपनी बेटियों को भी साथ लेकर जाऊंगा'. रेशमा ने बताया कि पति रंजन उसे बेटियों के कमरे में जाने तक नहीं देता था. 

कानपुर डबल मर्डर से दहला, पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों 'रिद्धि-सिद्धि'का गला, पत्नी-बेटा ऐसे बचे

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, कानपुर के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर G4 में शशि रंजन मिश्रा (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) अपनी पत्नी रेशमा, दो जुड़वां बेटियां रिद्धि और सिद्धि और एक बेटे के साथ रहता था. रविवार तड़के करीब 4:30 बजे शशि रंजन ने 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे कमरे में खून ही खून फैला था, जमीन पर 11 साल की रिद्धि और सिद्धि की लाशें पड़ी थीं. पुलिस बच्चियों की लाश के पास बैठे आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, उससे पूछताछ की जा रही है.  

पत्नी पर शक के चलते बेटियों की हत्या  

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अुनसार, दोनों बेटियों की हत्या पत्नी पर शक और आरोपी की मानसिक कुंठा के चलते की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तार से जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

“मैं खुद पाल लूंगा” ये कहने वाले पिता ने 11 मिनट में काटा जुड़वा बेटियों का गला; कानपुर डबल मर्डर की दर्दनाक कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com