विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

कैराना चुनाव में आरएलडी की जीत निश्चित, बीजेपी बोली- ये तो उधार का सिंदूर है

वहीं जीत को लेकर आत्मविश्वास में दिख रही तबस्सुम ने कहा है, 'यह सच की जीत है. जो कुछ भी कहा है उसके साथ मैं आज भी हूं, एक साजिश रची गई थी. मैं कभी नहीं चाहूंगी कि भविष्य के चुनाव ईवीएम से  हों.

कैराना चुनाव में आरएलडी की जीत निश्चित, बीजेपी बोली- ये तो उधार का सिंदूर है
कैराना उपचुनाव : आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन
  • आरएलडी प्रत्याशी की जीत तय
  • 78 हजार वोटों से आगे
  • बीजेपी ने कहा- ये उधार का सिंदूर है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कैराना:

कैराना लोकसभा उपचुनाव  में आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 78 हजार वोटों के करीब से बढ़त बना ली है. कांग्रेस, सपा, बीएसपी और आम आदमी पार्टी के समर्थन से आरएलडी की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी. वहीं बीजेपी की हार पर पार्टी के प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा, 'ये उधार का सिंदूर है'. अजित सिंह के पास उम्‍मीदवार भी नहीं था और दूसरे लोगों ने उन्‍हें उधार का उम्‍मीदवार दिया जो आगे चल रहा है.

कैराना चुनाव : बीजेपी से काफी आगे निकल चुकीं RLD प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बारे 8 बड़ी बातें

वहीं जीत को लेकर आत्मविश्वास में दिख रही तबस्सुम ने कहा है, 'यह सच की जीत है. जो कुछ भी कहा है उसके साथ मैं आज भी हूं, एक साजिश रची गई थी. मैं कभी नहीं चाहूंगी कि भविष्य के चुनाव ईवीएम से  हों. संयुक्त विपक्ष का रास्ता अब बिलकुल साफ है.' आपको बता दें कि राजनीति से तबस्सुम हसन का रिश्ता कोई नया नहीं है. बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह की तरह तबस्सुम भी राजनीतिक घराने से आती हैं. 

वीडियो : आरएलडी प्रत्याशी की हार

आपको बता दें कि 16 राउंड की वोटिंग हो चुकी है और अभी 8 राउंड की वोटिंग बाकी है. इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आरएलडी प्रत्याशी की जीत अब तय है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com