विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2018

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी ओपी सिंह 3 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

सूबे के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद ओपी सिंह की तैनाती की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी ओपी सिंह 3 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार
यूपी के नए डीजीपी ओपी सिंह
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश सिंह बुधवार (तीन जनवरी) को अपना कार्यभार संभालेंगे. फिलहाल, वह केंद्र सरकार में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. सूबे के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी तैनाती की जा रही है. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को एक ऐसे अधिकारी की तलाश थी, जिसके पास आगामी लोकसभा चुनाव तक पद पर बने रहने का समय हो. सरकार के हिसाब से ओम प्रकाश सिंह कसौटी पर खरा उतरते हैं. 

उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी शमीम

मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल की कमेटी ने ओम प्रकाश सिंह के पुलिस महानिदेशक के पद के नाम पर मुहर लगाई थी. उनके नाम का घोषणा रविवार को की गई. प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पद तीन जनवरी को संभालेंगे. केंद्र सरकार की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं. 

वीडियो : यूपी के स्कूलों में कब मिलेगा स्वेटर?

गौरतलब है कि कमेटी की संस्तुति पर 1983 बैच के आइपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आनंद कुमार को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है. प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने तक एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार को डीजीपी का कार्यभार संभालने का आदेश दिया है. डीजीपी सुलखान सिंह ने रविवार को दोपहर में उन्हें कार्यभार सौंप दिया था. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com