विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

गाजियाबाद की महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया 50 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप

महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर शैक्षणिक, वाणिज्यिक संस्थानों और शॉपिंग मॉल को लाभ पहुंचाने बात कही थी.

गाजियाबाद की महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया 50 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप
भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने सबूत पेश करने की मांग की है.
नई दिल्ली:

गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने यहां नगर निगम के अधिकारियों पर शहर के कुछ प्रतिष्ठानों के साथ मिलीभगत कर 50 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी का आरोप लगाया है, जिसके बाद मंगलवार को भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने उनसे सबूत पेश करने की मांग की है. त्यागी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कर चोरी की राशि ‘‘बहुत अधिक'' है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाने के बाद दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान करना महापौर की जिम्मेदारी है. 

भाजपा पार्षद ने कहा कि इस मामले को नगर आयुक्त दिनेश चंद्रा को साक्ष्य के साथ सौंप दिया जाना चाहिए. इससे पहले, महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर 50 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप लगाए थे. उन्होंने उसमें कहा कि कुछ शैक्षणिक, वाणिज्यिक संस्थानों और शॉपिंग मॉल को लाभ पहुंचाया जा रहा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com