विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2018

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 6 जिलों में बाढ़ का खतरा, गोंडा में बांध में दरार आने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 6 जिलों में बाढ़ का खतरा, गोंडा में बांध में दरार आने से मचा हड़कंप
पूर्वाचल के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. (फाइल फोटो)
  • गोंडा के एल्गिन चरसड़ी बांध में दरार आने से मचा हड़कंप
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे गोंडा का दौरा
  • पूर्वांचल के कई जिलों में 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से कई जिलों के दर्जनभर गावों में बारिश का पानी घुस गया है, जिसके चलते उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे. इस बीच बारिश की वजह से वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और गोंडा में गंगा, यमुना और घाघरा के साथ ही सहायक नदियां उफान पर हैं. इससे इन जिलों में दर्जनभर गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच गोंडा में भी एल्गिन चरसड़ी बांध में दरार आने के बाद से वहां के प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. अधिकारियों ने बांध में आई दरार को तुरंत दूर करने का निर्देश जारी किया. 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 24 घंटों में 17 की मौत, संख्या पहुंची 180, जानें-देश भर के मौसम का हाल 

गोंडा के प्रभारी मंत्री और सूबे के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि गोंडा में प्रवास के दौरान ही एल्गिन चरसड़ी बांध में दरार आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद ही तुरंत जिले के आला अधिकारियों के साथ देर रात में ही बांध की स्थिति का जायजा लिया और इसकी सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खुद ही शनिवार को गोंडा पहुंचेंगे और एल्गिन चरसड़ी बांध में आई दरार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

Mushrooms In Monsoon: क्या बार‍िश के मौसम में मशरूम खाने से होते हैं नुकसान? 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. दिन में कई जगहों पर तेज तो कई जगहों पर सामान्य बारिश होने का अनुमान है. पूर्वाचल के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, झांसी का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

बारिश में रोमांस कर रहे प्रेमी जोड़े की तस्वीर खींचने पर फोटो जर्नलिस्ट से मारपीट, नौकरी से निकाला  

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में भारी बारिश से 14 की मौत​



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Padesh, Flood In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com