विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

उत्तर प्रदेश : किसानों ने विधानसभा के सामने फेंके आलू,न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की लगाई गुहार

अभी बाजार में 4 रुपये किलो आलू बिक रहा किसानों की मांग है कि इससे फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है. उनकी मांग है कि आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम 10 रुपये प्रतिकिलो तय किया जाए.

उत्तर प्रदेश :  किसानों ने विधानसभा के सामने फेंके आलू,न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की लगाई गुहार
किसानों के प्रदर्शन के बाद सड़क पर बिखरे आलू हटाता सफाईकर्मी
लखनऊ:

लखनऊ   में किसानों ने विधानसभा के सामने आलू फेंककर किसानों ने प्रदर्शन किया. वह आलू की पैदावार के बाद घाटे के सौदे से परेशान हैं. अभी बाजार में 4 रुपये किलो आलू बिक रहा है. उनका कहना है कि इससे फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है. उनकी मांग है कि आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम 10 रुपये प्रतिकिलो तय किया जाए.

गौरतलब है कि हर बार किसानों के साथ ऐसा ही होता है. जिस भी फसल का मौसम आता है किसान औने-पौने दाम में उसको बेचने के लिए मजबूर होते हैं. जबकि बड़े व्यापारी कम कीमत में फसल खरीदकर उसे महंगे दामों में बेच भारी मुनाफा कमाते हैं.   

वीडियो : कौड़ियों के भाव बिक रहा है आलू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com