विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना जेल से ही चलाता था धंधा

पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना जेल से ही चलाता था धंधा
फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का सरगना राजस्थान की जेल में बंद है और वहीं से अपना धंधा चलाता है
लखनऊ: लखनऊ पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दास्तावेज, प्रिंटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं.

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कई दिनों से फर्जी मार्कशीट बनाए जाने की खबरें मिल रही थीं. सूचना मिली कि मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम नाम का शख्स अपने बेटे सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ भीम और भतीजे नकुल प्रताप सिंह के साथ मिलकर फर्जी मार्कशीट बनाकर युवकों से मोटी रकम ऐंठ रहा है.

पढ़ें: राजस्थान : फर्जी मार्कशीट से बने सरपंच, अब भागे-भागे फिर रहे ग्रामीण नेता

एसएसपी ने कहा कि इस सूचना पर गहन पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि काम को अंजाम देने वाले दो ही नहीं बल्कि कई लोग हैं. उनके कुछ साथी कैसरबाग स्थित सेठी कॉम्पेक्स के प्रथम तल पर कार्यालय खोल फर्जी मार्कशीट बनाने का धंधा कर रहे हैं.

पुलिस ने रविवार शाम वहां छापा मारा और चार लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से भारतीय विद्यालय शिक्षा संस्थान, राजकीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, राज्य मुक्त विद्यालय परिषद, कूटरचित सरकारी गजट, महाकौशल आयुर्वेदिक बोर्ड जबलपुर, राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के फर्जी अंकपत्र, मार्कशीट बनाने वाला पेपर, इंक, स्कैनर, लैपटॉप, कई संस्थानों की फर्जी मोहरें भी पुलिस ने बरामद किया. एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान अमित सिसौदिया, शाही अहमद, विकास श्रीस्वातव और खालिद कादरी के रूप में हुई है.

VIDEO: राजस्थान में 746 सरपंचों पर फर्जी डिग्री के इस्तेमाल का आरोप
उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम है, जो फिलहाल राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिला कारागार में फर्जी अंकपत्र के आरोप में जेल में बंद है और जेल से ही अपना धंधा चलाता है. इसमें उसका बेटा सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ भीम और भतीजा नकुल प्रताप सिंह भी उसका साथ दे रहे हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.

(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com