विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

हापुड़ में पटाखा बनाते समय विस्फोट से मकान की छत उड़ी, महिला की मौत

हापुड़ में पटाखा बनाते समय विस्फोट से मकान की छत उड़ी, महिला की मौत
हापुड़ के कई गांवों में अवैध रूप से पटाखे बनाने का होता है, जिससे अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं (प्रतीकात्मक चित्र)
हापुड़: थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हरसिंहपुर गांव के एक मकान में शादी समारोह में पटाखे बनाने वाली विस्फोटक सामग्री में विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक गम्भीर रूप से घायल हो गया. विस्फोट से आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है. 

एसडीएम पुष्पराज सिंह ने बताया कि फूल सिंह (60) और कश्मीरी देवी (70) मकान में हुए विस्फोट में दब गए. इस विस्फोट में कश्मीरी देवी की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय फूलसिंह अवैध रूप से पटाखा बनाकर शादी-ब्याह में आतिशबाजी करने का कार्य करता है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब वह पटाखे बना रहा था तभी पड़ौस की एक वृद्धा कश्मीरी उसके पास कुछ काम से आई थी. लोग बताते हैं कि कश्मीरी ने बीड़ी जलाकर माचिस की तीली वहीं फेंक दी और तीली से वहां पड़े बारूद में आग लग गई और पटाखों में विस्फोट होने लगा. कुछ ही देर में मकान मलबे के ढेर में बदल गया और दोनों लोग मलबे में दब गए.

गांववालों ने दोनों वृद्धों को मलबे से निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकों अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कश्मीरी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ अवैध पटाखे बनाने का मामला दर्ज किया है. 

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Making Crackers, Hafizpur Police Station, Hapur, Old Woman Killed, Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com