विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी है.

कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया है (फाइल फोटो)
  • गरीबों को घर देने की योजना गोरखपुर से शुरू की
  • गन्ना किसानों को किया 23 हजार करोड़ का भुगतान
  • क्रय केंद्रों पर शत-प्रतिशत गेहूं की खरीद होने का दावा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ले जाना उनकी जिम्मेदारी है.

यूपी में फिल्मों की शूटिंग करने वालों को योगी सरकार देगी यह तोहफा

योगी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इन योजनाओं को आम जन तक ले जाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि योजनाएं पात्रों तक पहुंचें, इसका शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाये. सरकार ने शहरी गरीबों को आवास का लाभ देना शुरू कर दिया है. गोरखपुर से इसकी शुरुआत हो गई है.

योगी की चेतावनी : सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया 23 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया गया है. शेष दो हजार करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा.

VIDEO: बिल्डरों को योगी आदित्यनाथ का अल्टीमेटम योगी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि नकारात्मक सोच से दूर रहते हुए सकारात्मक चर्चा जनता के बीच करें. उन्होंने कहा कि पहली बार क्रय केंद्रों पर किसानों का शत प्रतिशत गेहूं खरीदा गया और उसका भुगतान भी हफ्तेभर के अंदर सुनिश्चित किया गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com