बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
- गुब्बारों में विस्फोट होने के कारण चार बच्चे झुलस गए.
- एक बच्चे को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है.
- देर शाम तीन बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बागपत:
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कार्यक्रम स्थल पर शनिवार गैस से भरे गुब्बारों में विस्फोट होने के कारण चार बच्चे झुलस गए. जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मलिक बागपत के हिसावदा गांव के रहने वाले हैं और राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. राज्यपाल के गांव पहुंचने की खुशी में लोगों ने कार्यक्रम की व्यवस्था की थी. गांव में पंडाल लगाकर उसे गुब्बारों से सजाया गया था लेकिन जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद राज्यपाल वापस लौट रहे थे तो कुछ बच्चे गुब्बारों को उतारने लगे.
यह भी पढ़ें : कानपुर में 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे मिले, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
सिंह ने बताया कि तभी पंडाल में लगे सैकड़ों गुब्बारों में बीडी की चिंगारी से आग लग गयी और गैस होने के कारण गुब्बारे फट गए जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद चार बच्चे झुलस गये.
VIDEO : क्या होगा 38 करोड़ के इस गुब्बारे का
जिलाधिकारी के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर शाम तीन बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि एक बच्चे को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं