विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2018

योगी सरकार के खिलाफ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कहा-बीजेपी चमचों की पार्टी

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने गठबंधन किया है और गठबंधन धर्म निभाऊंगा अगर वो नहीं निभाएंगे तो हम भी नहीं निभाएंगे. हमको मालूम है कि उनके यहां जो चमचागिरी करेगा वो बहुत अच्छा रहेगा. लेकिन जो समाज की बात करेगा वो बहुत बुरा रहेगा, तो भाई ओम प्रकाश राजभर कहेगा

योगी सरकार के खिलाफ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, कहा-बीजेपी चमचों की पार्टी
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की फाइल फोटो
  • ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष
  • मैंने गठबंधन किया है और गठबंधन धर्म निभाऊंगा: ओम प्रकाश राजभर
  • बीजेपी में जो चमचागिरी करेगा वो बहुत अच्छा रहेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ खड़े हो गए हैं. शनिवार को उन्होंने बनारस में रैली की और गठबंधन तोड़ने की धमकी दी. सरकार की खिंचाई की और बीजेपी को चमचों की पार्टी बता डाला. ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं.

विधायकों और मंत्रियों के विवादित बयानों पर बोले यूपी के मंत्री, दाल में तड़का लगा रहे हैं हमारे नेता

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने गठबंधन किया है और गठबंधन धर्म निभाऊंगा अगर वो नहीं निभाएंगे तो हम भी नहीं निभाएंगे. हमको मालूम है कि उनके यहां जो चमचागिरी करेगा वो बहुत अच्छा रहेगा. लेकिन जो समाज की बात करेगा वो बहुत बुरा रहेगा, तो भाई ओम प्रकाश राजभर कहेगा. 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि वो सरकार छोड़ने को तैयार हैं.

केन्‍द्र और यूपी सरकार योजनाओं को लागू करने में कोई भेदभाव नहीं करती: सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार मिटाने के नाम पर सरकार बनाई लेकिन आज भी अधिकारी पैसा ले रहे हैं. आवास के नाम पर आज भी अधिकारी पैसा ले रहे हैं.  शौचालय के नाम पर लूट मची है और यह रुकना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि आप थाने पर जाते हो तो पिछली सरकार में पांच सौ रुपये की घूस लेते थे लेकिन इस सरकार में घूस की रकम 5 हजार रुपये हो गई है. उन्‍होंने कहा कि मंत्री नहीं रहूंगा लेकिन थाने पर अगर गरीबों के साथ अन्याय होगा तो ओम प्रकाश राजभर बर्दाश्‍त नहीं करेगा. 

यूपी में बीजेपी ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से 2017 के विधानसभा में गठबंधन किया था जिसमें से 8 सीटें दीं, जिनमें 4 सीटों पर इन्हें जीत मिली. अब लोकसभा के लिए राजभर अभी से 31 टिकट मांग रहे हैं. उनकी इस नाफरमानी पर भाजपा ने कहा हक्‍ कि सरकार दबाव की राजनीति के आगे झुकेगी नहीं.

मिथक को दरकिनार कर नोएडा पहुंचे थे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि योगी जी और मोदी जी की सरकार में कोई दबाव की राजनीति नहीं चलेगी. कुछ भी होगा दबाव की राजनीति से सरकार डरती नहीं है्. केंद्र और प्रदेश में जो सरकार है वो विकास के लिए काम कर रही है जनहित में काम कर रही है. उसकी प्रशंसा हो रही है और जो लोग दबाव की राजनीति कर रहे हैं उससे सरकार डरती नहीं है.  

VIDEO: यूपी के मंत्री जी बनाएंगे मन का कानून!

राजभर पार्टी का पूर्वांचल सहित प्रदेश के 15 जिलों में असर माना जाता है.  कई सीटों पर 18 से 45 हज़ार के बीच वोट उनके पास हैं. अब राजभर की नई मांग बीजेपी के लिए परेशानी का सबब है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com