विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2018

रेप की बढ़ती वारदातों पर बीजेपी विधायक बोले, भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं को रोक पाना संभव नहीं

उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं पर कहा है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं (रेप) पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है.

रेप की बढ़ती वारदातों पर बीजेपी विधायक बोले, भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं को रोक पाना संभव नहीं
उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह
  • यह सामाज का स्वाभाविक प्रदूषण है
  • सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझे
  • संस्‍कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा. संविधान के बल पर नहीं
नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं पर कहा है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं (रेप) पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है. यह सामाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, जिससे कोई भी वंचित नहीं रहने वाला है. 

VIDEO : बेटे ने की मारपीट, BJP विधायक पिता का लापरवाही वाला बयान, 'तिल का ताड़' नहीं बनाना चाहिए...
 
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझे, सभी को अपनी बहन समझने के धर्म का पालन करना चाहिए. संस्‍कार के बल पर ही इस पर नियंत्रण होगा. संविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा. अधिकारियों से अच्छा चरित्र तो वैश्याओं का होता है 

योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बोले रामविलास वेदांती, 2019 से पहले कभी भी शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

 
इससे पहले उत्तर प्रदेश के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ' ऑफिशियल्स से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं. पर ये ऑफिशियल्स तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.'

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा- 90 फीसद बिजली चोरी मुस्लिम करते हैं

इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में संस्कृतियों की लड़ाई होगी और यह धर्मयुद्ध होगा. इसमें महाभारत की तरह एक बार फिर कौरवों और पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी. उन्होंने यह भी कहा था कि पांडवों के दल में सेनापति और अर्जुन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो दूसरी तरह कौरवों का दल कांग्रेस के नेतृत्व में होगा, जिसमें धृतराष्ट्र की भूमिका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव निभायेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रजातांत्रिक महाभारत की लड़ाई में मोदी ही विजयी होंगे.

महिलाओं को BJP विधायक की नसीहत- बांझ रहें, पर ऐसे बच्चे पैदा न करें

हाल ही में सुरेंद्र सिंह ने भी राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार किया है. विधायक ने बैरिया तहसील भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आगामी पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी.

VIDEO: डांसर सपना चौधरी पर BJP सांसद के बयान को लेकर विवाद
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Surendra Singh, Controversial Statement, Rape Incidents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com